जग नागरिक सेवा समिति का जिला स्तरीय हाजियों का इस्तकबाल प्रोग्राम सम्पन्न

जग नागरिक सेवा समिति का जिला स्तरीय हाजियों का इस्तकबाल प्रोग्राम सम्पन्न

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

जग नागरिक सेवा समिति का जिला स्तरीय हाजियों का इस्तकबाल प्रोग्राम सम्पन्न

जग नागरिक सेवा समिति का जिला स्तरीय हाजियों का इस्तकबाल प्रोग्राम सम्पन्न

Super Admin · Aug 3, 2026

उदयपुर। जग नागरिक सेवा समिति द्वारा आयोजित आठवां जिला स्तरीय हाजियों का इस्तकबाल प्रोग्राम रविवार को अलीपुरा स्थित रजा गार्डन हॉल में संपन्न हुआ। समिति प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि 2026 में जो हाजी हजरात हज मुकम्मल करके आए हैं उनका हर साल की तरह इस साल भी इस्तकबाल प्रोग्राम समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उदयपुर जिले के हाजियों और हज्जानियों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महफिले मिलाद से हुई जिसमें नातख्वाहों ने हम्द, नात पाक और मनख्बत पेश कर कार्यक्रम को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम में समिति संस्थापक अख्तर अली सिद्दिकी ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी एवं शहर महामंत्री इकबाल खान ने स्वागत की रस्म अदा की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, सूफी संवाद के राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर असलम (दिल्ली), मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल खान(बांसवाड़ा), हरियाणा के मोर्चा महामंत्री सिकन्दर सलमानी, जग नागरिक सेवा समिति संस्थापक अख्तर अली सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, आमीन सिलावट, चांद मोहम्मद, हारुन खान, इकबाल खान, युसूफ मंसूरी, रजिया शाह, अफरोज परवीन, शबीना खान, मेहरुन्निसा, यास्मीन शाह आदि मौजूद थे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!