Super Admin · Aug 17, 2026
उदयपुर, 17 अगस्त।
मुल्तानी लोहार बिरादरी के चुनाव में 630 में से 378 वोट हासिल कर 142 वोटों से सेक्रेटरी पद पर शानदार जीत दर्ज करने वाले मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय सचिव इरफान मुल्तानी का सोमवार शाम मुस्लिम महासंघ की ओर से चेतक पलटन मस्जिद चौक में इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर महासंघ की ओर से इरफान मुल्तानी को माला और उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया और शरबत पिलाकर उनकी हौसला-अफजाई की गई।
मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें जीत की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इरफान मुल्तानी पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और लगातार समाज की खिदमत करते आ रहे हैं।
इस्तकबाल कार्यक्रम में मुस्लिम महासंघ के संस्थापक हाजी साहब मोहम्मद बख्श, मोहम्मद हनीफ, एडवोकेट के.आर. सिद्दीकी, नज़र मोहम्मद, अब्दुल मजीद, एडवोकेट आजम खान, डॉ. इरशाद अली, जेडी खान, इब्राहिम खेरादी, बशीर मोहम्मद, फैजान मुल्तानी, अब्दुल सत्तार मुल्तानी, शानू भाई, हकीकत उल्ला (रिटायर्ड ASI), माजिद भाई सहित मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!