Super Admin · Aug 14, 2026
उदयपुर। शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के तीन दिवसीय 136वें उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ शुक्रवार को बाद नमाज असर सायं 6 बजे बाद हुआ।
दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहसिन हैदर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमरत रसूल शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसका आगाज शुक्रवार सायं 6ः00 बजे बाद दरगाह कमेटी सदर सरवर खान, सेक्रेट्री शादाब खान ने परचम कुशाई की रस्म अदा करते हुए किया। इस अवसर पर कमेटी के नायब सदर मुबारिक खान, एडवोकेट तनवीर इकबाल, पूर्व सदर मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद शब्बीर, इमरान खान, मोहम्मद तौकीर रजा, मुबीन खान, अमजद खान, मोहसिन खान सहित सैंकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। फातिहा ख्वानी व सलातो सलाम पढा गया। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे की दुआएं की गई। मगरिब की नमाज के बाद अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक तकसीम किया गया। रात्रि बाद नमाज इशा मिलाद पार्टी व मुकामी नातख्वाओं ने नातिया कलाम पेश किए। बाद नमाज इशा आज और कल महफिले समां में कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा। जिसमें कव्वाल पार्टियों अपने कलाम पेश करेंगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!