इंडिया फैशन ने पेश की भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम को ख़िराजे अक़ीदत

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

इंडिया फैशन ने पेश की भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम को ख़िराजे अक़ीदत

इंडिया फैशन ने पेश की भारत रत्न डॉ. अब्दुल कलाम को ख़िराजे अक़ीदत

Super Admin · Jul 27, 2026

उदयपुर। भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर इंडिया फैशन में एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान तथा युवाओं के मार्गदर्शन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में इंडिया फैशन के संचालक शानू खान, एडवोकेट दिलीप बाफना, लाइफ़ प्रोग्रेसिव सोसाइटी के डॉ. खलील अगवानी, मुस्लिम महासंघ के संस्थापक हाजी मोहम्मद बख्श (प्यारे भाई), निवर्तमान पार्षद शहनाज़ अय्यूब, शेख आरीफ, प्रसिद्ध एंकर नितिन दशोरा, अमन खान, अयान खान, परवेज़ खान, किरण एम. प्रजापति, पुष्कर मीणा, संदीप महिडा, विक्रम गरासिया, किरण गरासिया, हरीश गरासिया एवं महेंद्र गरासिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन, उनके उच्च चरित्र, सादगी, ईमानदारी, इल्म से मोहब्बत और देश की सेवा के जज़्बे को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेकर ज्ञान, शोध, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र की तरक़्क़ी में अपना सकारात्मक योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मग़फ़िरत की दुआ की गई तथा उनके द्वारा देश और समाज के लिए दी गई सेवाओं को याद करते हुए उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!