Super Admin · Jul 30, 2026
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित मेवाड़ मोटर्स गली में एएनटीएफ ने हवाला कारोबारियों के कार्यालय पर दबिश देकर करीब 39 लाख, 22 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि यहां हवाला के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। कार्यालय में पहुंची टीम ने काउंटर पर भारी मात्रा में नकदी के बंडल, नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर बरामद किए। स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग की मौजूदगी में गिनती कराई गई, जिसमें 39 लाख 22 हजार 660 रुपये की संदिग्ध नकदी मिली। पुलिस ने मौके से शुभम जैन और अंकित आर्य को डिटेन किया। पूछताछ के दौरान दोनों बरामद राशि के वैध दस्तावेज या स्रोत प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत नकदी, नोट काउंटिंग मशीन और कैलकुलेटर जब्त कर लिए। प्रारंभिक जांच में हवाला नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन की आशंका सामने आई है। पुलिस, आयकर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!