होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कट्स के मध्य एमओयू , प्रदेश में पर्यटन विकास को मिलेगी गति

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कट्स के मध्य एमओयू , प्रदेश में पर्यटन विकास को मिलेगी गति

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कट्स के मध्य एमओयू , प्रदेश में पर्यटन विकास को मिलेगी गति

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कट्स के मध्य एमओयू , प्रदेश में पर्यटन विकास को मिलेगी गति

Super Admin · Jul 13, 2026

उदयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कट्स (कंजूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी) के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह आयोजन होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर डिविजन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर संपन्न हुआ। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि बीकानेर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री की विशेष उपस्थिति रही। वहीं राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री ने विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी वर्चुअल उपस्थिति दर्ज कराई तथा इस महत्वपूर्ण पहल को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर भी साझा किया। चौधरी ने बताया कि एमओयू का उद्देश्य राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में शोध-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देना, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सतत पर्यटन को प्रोत्साहित करना, सेवा गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विभिन्न हितधारकों के मध्य प्रभावी संवाद स्थापित करना है। उदयपुर डिवीजन के सचिव अंबालाल साहू ने कहा कि यह साझेदारी राज्य के पर्यटन उद्योग के समग्र विकास, नवाचार तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि कट्स अपने नीति अनुसंधान एवं जनहित से जुड़े व्यापक अनुभव के आधार पर पर्यटन क्षेत्र के लिए व्यवहारिक सुझाव, अध्ययन तथा क्षमता विकास कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर फेडरेशन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह, कोटा अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, अजमेर अध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह, बीकानेर अध्यक्ष कुशाल पारीक, उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव अंबालाल साहू सहित फेडरेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!