हॉस्पिटल कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

हॉस्पिटल कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हॉस्पिटल कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

हॉस्पिटल कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Super Admin · Jul 31, 2026

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने ठेका प्रथा (संविदा व्यवस्था) समाप्त कर नियमितकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से अस्पतालों में नियमित प्रकृति के कार्य कर रहे हैं, लेकिन ठेका प्रथा के कारण उन्हें आर्थिक शोषण, समय पर वेतन नहीं मिलने और भविष्य की सुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समान कार्य करने के बावजूद स्थायी कर्मचारियों की तुलना में उन्हें काफी कम वेतन मिलता है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने मांग की कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में संचालित प्लेसमेंट एजेंसी (ठेका) व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा घोषित आरएलएसडीसी (RLSDC) व्यवस्था को लागू कर कर्मचारियों को उसके माध्यम से समायोजित किया जाए। उन्होंने "समान कार्य, समान वेतन" के सिद्धांत के आधार पर नियमितकरण की मांग करते हुए कहा कि जब तक नियमित नियुक्ति नहीं होती, तब तक ठेकेदारों को हटाकर विभाग के माध्यम से सीधे कर्मचारियों के खातों में वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन के अंत में कर्मचारियों ने राज्य सरकार से उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ठेका प्रथा से हो रहे शोषण को समाप्त करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!