हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू

Super Admin · Jul 9, 2026

उदयपुर, 9 जुलाई। हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62 वां उर्स शरीफ गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू हुआ। दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि हजरत फैज अली दरवेश उर्फ त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा के उर्स के पहले दिन सुबह 9:00 बजे परचम कुशाई, 10:00 बजे कुरान ख्वानी एवं बाद नमाज इशा महफिल ए मिलाद एवं महफिले समा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे महफिल खाने से दरगाह शरीफ तक चादर शरीफ का जुलूस और बाद नमाज ईशां महफिले समा एवं उर्स के तीसरे दिन 11 जुलाई, शनिवार को 1:30 बजे महफिल ए समा एवं बाद नमाज जौहर कुल की रस्म आदा की जाएगी। उर्स में पगड़ीबंद कव्वाल जफर आतीस साबरी (कपासन) एवं साबरी आसिफ नियाजी (सोनी टीवी एक्स फैक्टर फ्रेम) शिरकत कर बाबा के आस्ताने पर कलाम पेश करेंगे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!