हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स कुल की फातेहा ख्वानी के साथ सम्पन्न

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स कुल की फातेहा ख्वानी के साथ सम्पन्न

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स कुल की फातेहा ख्वानी के साथ सम्पन्न

हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62वां उर्स कुल की फातेहा ख्वानी के साथ सम्पन्न

Super Admin · Jul 11, 2026

उदयपुर, 11 जुलाई। हजरत त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा का 62 वां उर्स शरीफ शनिवार को कुल की फातेहा ख्वानी और मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ। दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि हजरत फैज अली दरवेश उर्फ त्रिमुखी बावड़ी वाले बाबा के उर्स के अंतिम दिन शनिवार बाद नमाज़ जोहर शुरू हुई महफिल ए समा में पगड़ीबंद कव्वाल जफर आतीस साबरी (कपासन) एवं साबरी आसिफ नियाजी (सोनी टीवी एक्स फैक्टर फ्रेम) ने हजरत अली, ख्वाजा गरीब नवाज़, साबीर पाक कलयरी की शान में कलाम पढ़ कर उर्स में शिरकत करने वाले जायरिनों को झुमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व सुबह से ही बड़ी संख्या में अक़ीदतमंद जायरिनों का दरगाह पर आने का सिलसिला जारी रहा। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा के मजार पर चादर एवं फूल पेश किए गए और काफी लोगों ने तबर्रुक तकसीम कर अपनी मन्नत उतारी। बाद नमाज़ असर कुल की महफ़िल शुरू हुई जिसमें दोनों कव्वाल पार्टियों ने एक साथ हजरत अमीर खुसरो द्वारा लिखित "आज रंग है री मां रंग है जी" पढ़ कर खुब दाद लुटी। रंग के समापन पर फातेहा ख्वानी हुई और मेहबूब हिन्दुस्तान में अमन-चैन और मुल्क की तरक्की के लिए खुसुसी दुआएं की गई और अंत में सलातो सलाम का नजराना पेश कर कुल के छिंटों की रस्म अदा की गई।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!