Super Admin · Aug 16, 2026
उदयपुर। शहर के ब्रह्मापोल स्थित दरगाह पर हजरत इमरत रसूल शाह बाबा का 136वां उर्स मुबारक अकीदत एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम महासंघ की जानिब से चादर शरीफ पेश की गई और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे तथा देश की एकता और अखंडता के लिए विशेष दुआ की गई।
मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर पहुंचकर चादर शरीफ पेश की और हजरत इमरत रसूल शाह बाबा की बारगाह में अकीदत पेश करते हुए दुआ की।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ ने कहा कि हमारे बुजुर्गों और सूफी संतों ने हमेशा देश में एकता, भाईचारे और आपसी मोहब्बत का पैगाम दिया है। हजरत इमरत रसूल शाह बाबा जैसे बुजुर्गों की दरगाहें आज भी इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देती हैं। हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में अमन और भाईचारे को मजबूत करने के साथ देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करना है।
इस दौरान मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बख्श (प्यारा भाई), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शफी मेकेनिक, प्रदेश सचिव मोईनुद्दीन, संभागीय अध्यक्ष तोकीर रजा, जिला अध्यक्ष सादाब खान, मुराद खान, मुहम्मद सलीम, नजर मुहम्मद, अतीक अहमद, अब्दुल मजीद, एडवोकेट आजम खान, रफीक छिपा, मुहम्मद सलीम कुरैशी, मजीद खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!