Super Admin · Jul 5, 2026
उदयपुर, 5 जुलाई। हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) एवं शोहदा-ए-कर्बला की याद में उदयपुर मुस्लिम यूथ द्वारा पेसिफिक हॉस्पिटल के सहयोग से फ़ारूक़-ए-आज़म मस्जिद, गार्डन मुल्लातलाई, उदयपुर में एक दिवसीय मेगा फ्री मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में सर्व समाज के सैकड़ों मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। पेसिफिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा समाज में सेवा, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को मजबूत करना था।
इस अवसर पर उदयपुर मुस्लिम युथ टीम के उमर अशरफी, सैफ अली, ज़िया-उल-खान, सोहेल छिपा, अव्वल खान, साहिल खान, फरहाद शेख एवं मुहम्मद आसिफ छिपा ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने के लिए पेसिफिक हॉस्पिटल के प्रबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, स्वयंसेवकों तथा शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!