हज-2027 के आवेदक आवश्यक निर्देशों का पालन करें, 30 जुलाई को होगा ऑनलाइन कुर्रा

हज-2027 के आवेदक आवश्यक निर्देशों का पालन करें, 30 जुलाई को होगा ऑनलाइन कुर्रा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हज-2027 के आवेदक आवश्यक निर्देशों का पालन करें, 30 जुलाई को होगा ऑनलाइन कुर्रा

हज-2027 के आवेदक आवश्यक निर्देशों का पालन करें, 30 जुलाई को होगा ऑनलाइन कुर्रा

Super Admin · Jul 28, 2026

उदयपुर, 28 जुलाई। मुस्लिम महासंघ ने हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से राजस्थान स्टेट हज कमेटी द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। महासंघ प्रवक्ता ने बताया कि हज-2027 के लिए राजस्थान से कुल 5817 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 789, बिना मेहरम 45 वर्ष से अधिक आयु की 25 महिलाएं, जनरल श्रेणी के 5003 तथा शॉर्ट हज श्रेणी के 149 आवेदन शामिल हैं। राजस्थान स्टेट हज कमेटी द्वारा सभी आवेदकों के कवर नंबर जारी कर दिए गए हैं। कवर नंबर की सूचना मोबाइल एसएमएस एवं डाक के माध्यम से भेजी जा रही है। साथ ही, आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर कवर इन्क्वायरी के माध्यम से पासपोर्ट नंबर दर्ज कर अपना कवर नंबर एवं अन्य विवरण भी देख सकते हैं। महासंघ ने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि यदि उनके कवर नंबर अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो वे 29 जुलाई 2026 तक राजस्थान स्टेट हज कमेटी से संपर्क कर आवश्यक सुधार अवश्य करवा लें। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 30 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे ऑनलाइन डिजिटल रैंडम सेलेक्शन (कुर्रा) के माध्यम से हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 प्रति यात्री हज अग्रिम राशि जमा करानी होगी। महासंघ ने सभी हज आवेदकों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे इन महत्वपूर्ण तिथियों और निर्देशों का पालन करें तथा यह जानकारी अन्य हज आवेदकों तक भी अवश्य पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति आवश्यक सूचना से वंचित न रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!