हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त

हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त

हाइवे रोड़ पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त

Super Admin · Aug 5, 2026

उदयपुर। वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45.690 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि तस्कर अंधेरे में मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई व वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने भटेवर में खोखरवास मार्ग के सामने विशेष नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मंगलवाड़ की तरफ से आई कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो चालक घबराकर गाड़ी को वापस मोड़कर उसी दिशा में तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार के चालक साइड के आगे और पीछे के टायरों को पंच कर दिया। इसके बावजूद तस्कर पंचर गाड़ी को नवानिया रेलवे पुलिया की तरफ ले गया। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर कार को बमुश्किल रोका। चालक व उसके साथी मक्के की फसल व घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब लावारिस खड़ी कार की तलाशी ली तो उसकी पिछली सीट से एक प्लास्टिक का कट्टा व डिग्गी से दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। तीनों कट्टों को खोलने पर उनमें कुल 45.690 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने डोडा चूरा और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की अग्रिम जांच कानोड़ थानाधिकारी हुकम सिंह द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में स.उ.नि. प्रेमशंकर, कानि. बाबूलाल, कानि. दिनेश, कानि. राजवीर, कानि. नितेश, कानि. गणेशराम, कानि. हिंगलाजदान तथा कानि. चालक नेमीचन्द शामिल रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!