हाईवे पर धारदार हथियार की नोक पर लूट करने वाली गैंग के चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर धारदार हथियार की नोक पर लूट करने वाली गैंग के चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हाईवे पर धारदार हथियार की नोक पर लूट करने वाली गैंग के चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर धारदार हथियार की नोक पर लूट करने वाली गैंग के चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

Super Admin · Aug 17, 2026

उदयपुर। हाईवे पर रात के समय वाहन चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाली गैंग का गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला 4 जुलाई की रात का है। अहमदाबाद निवासी कौशल राजेंद्र वर्मा अपने साथियों के साथ उदयपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बारिश के दौरान उन्होंने काया स्थित अहमदाबाद बाईपास पुलिया के नीचे अपनी कार रोकी। कौशल वर्मा और उनके साथी जयेंद्र सिंह कार से नीचे उतरे थे, जबकि एक साथी वाहन में ही मौजूद था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर करीब छह बदमाश वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में तलवारें थीं। बदमाशों ने जयेंद्र सिंह को घेर लिया और उसके कान में पहनी सोने की बालियां खींचकर छीन लीं। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए घड़ी और नकदी मांगी गई। इसी दौरान तीन बदमाश कौशल वर्मा के पास पहुंचे और जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ में पहना सोने का करीब ढाई तोले का ब्रेसलेट और रुद्राक्ष की माला छीन ली। उसकी जेब से करीब चार से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। बदमाशों ने कार की तलाशी लेकर उसमें रखा बैग भी उठा लिया। बैग में करीब ढाई लाख रुपये रखे थे। आरोपी रकम निकालने के बाद खाली बैग कार के पास फेंककर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घटना के बाद गोवर्धनविलास थाने में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बलीचा से लेकर खेरवाड़ा तक हाईवे पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पूर्व में हाईवे लूट की वारदातों में चालानशुदा अपराधियों और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई गई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने अशोक कुमार मीणा, लालचंद मीणा, जगदीश कुमार और मनीष डामोर को गिरफ्तार किया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!