हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग, करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य सुरक्षित रखने की अपील

हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग, करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य सुरक्षित रखने की अपील

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग, करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य सुरक्षित रखने की अपील

हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग, करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में साक्ष्य सुरक्षित रखने की अपील

Super Admin · Jul 24, 2026

उदयपुर। प्रतापनगर निवासी तनुजा मोटवानी ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रतापनगर थाने में जया उधानी और प्रदीप उधानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में 3 से 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रतिवेदन में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीडीआर, व्हाट्सएप कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज तथा बैंक खातों की तकनीकी जांच कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में राजस्थान हाईकोर्ट के 14 जुलाई 2026 के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि जांच में देरी के कारण महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं तथा गवाह प्रभावित किए जा सकते हैं। एसपी से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रतापनगर थाने से हटाकर किसी वरिष्ठ एवं निष्पक्ष अधिकारी को सौंपी जाए तथा इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग रिकॉर्ड सहित सभी तकनीकी साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित कर उनकी जांच कराई जाए।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!