Super Admin · Jul 27, 2026
उदयपुर। शहर में तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली पावर बाइक्स के खिलाफ गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अधिकारी सुनील चारण (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की और नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 पावर बाइक्स को जब्त किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने तेज गति, बिना आवश्यक दस्तावेज, मॉडिफाइड वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली बाइकों की गहन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
थाना अधिकारी सुनील चारण ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसी अवैध गतिविधियों से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!