गोगुंदा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार मदारडा के पास खाई में गिरी

गोगुंदा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार मदारडा के पास खाई में गिरी

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

गोगुंदा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार मदारडा के पास खाई में गिरी

गोगुंदा हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार मदारडा के पास खाई में गिरी

Super Admin · Jul 11, 2026

गोगुंदा। उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर मदारडा के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया पार करते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक सहित अन्य सवार घायल हो गए। हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।लेकिन कार के चारों टायर ऊपर हो गए। जानकारी के अनुसार उदयपुर नंबर की कार गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रही थी। मदारडा के पास पहुंचने पर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार पूरी तरह पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चालक व अन्य सवारों को बाहर निकाला। हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!