फतेहसागर पर युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की भीड़ ने की धुनाई।

फतेहसागर पर युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की भीड़ ने की धुनाई।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

फतेहसागर पर युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की भीड़ ने की धुनाई।

फतेहसागर पर युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की भीड़ ने की धुनाई।

Super Admin · Jul 24, 2026

उदयपुर। शहर के पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध झील फतेहसागर किनारे शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब लंबे समय से युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला एक सिरफिरा युवक स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक आए दिन फतेहसागर पर आने वाली युवतियों और पर्यटकों पर छीटाकंशी करता था। शुक्रवार को भी उसने एक युवती के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिस पर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही मनचले को सबक सिखाया। इसके बाद पुलिस ने बमुश्किल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!