Super Admin · Jul 18, 2026
उदयपुर। राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने प्रदेश सचिव फिरोज़ खान अब्बासी को राजसमंद ज़िले का प्रभारी नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि फिरोज़ खान अब्बासी इससे पहले प्रतापगढ़ ज़िले के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन सृजन अभियान के दौरान उन्होंने ज़िला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया का सफल संचालन किया था। इसके अलावा, AICC अल्पसंख्यक विभाग ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
राजसमंद का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!