एमएलएसयु में छात्र आंदोलन तेज, तीन छात्र बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

एमएलएसयु में छात्र आंदोलन तेज, तीन छात्र बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

एमएलएसयु में छात्र आंदोलन तेज, तीन छात्र बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

एमएलएसयु में छात्र आंदोलन तेज, तीन छात्र बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Super Admin · Aug 4, 2026

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर तीन छात्र नेता सोमवार शाम से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र नेता कुणाल सेन, सूरज सिखवाल और जेके मीणा साइंस कॉलेज के जूलॉजी एवं फूड साइंस विभाग के प्रभारी प्रो. विजय कुमार कोहली को हटाने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और लंबित इंटरनल-एक्सटर्नल परीक्षाएं एक माह के भीतर कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र नेता कुणाल सेन ने विभागाध्यक्ष पर छात्र-छात्राओं और गेस्ट फैकल्टी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुलपति को ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सोमवार के प्रदर्शन के दौरान तीनों छात्र नेताओं पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया गया। छात्र नेता सूरज सिखवाल ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रसंघ शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग दोहराई। वहीं जेके मीणा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!