एमबी अस्पताल से दो चोरों ने चुराईं बाइक, सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस की तलाश शुरू

एमबी अस्पताल से दो चोरों ने चुराईं बाइक, सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस की तलाश शुरू

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

एमबी अस्पताल से दो चोरों ने चुराईं बाइक, सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस की तलाश शुरू

एमबी अस्पताल से दो चोरों ने चुराईं बाइक, सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस की तलाश शुरू

Super Admin · Jul 28, 2026

उदयपुर। महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में वाहन चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार 18 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे कार्डियोलॉजी विभाग के बाहर खड़ी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी हुई बाईक पीड़ित की माता उर्मिला के नाम पर पंजीकृत है। पीड़ित ने हाथीपोल थाने में दी गई शिकायत में बताया कि पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दो युवक अस्पताल परिसर में आते हैं और कुछ ही देर में मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। शिकायत के अनुसार अगले दिन 19 जुलाई की सुबह करीब 11.15 बजे एक परिचित ने बलीचा बायपास स्थित पंडोरा ग्रैंड होटल के पास चाय की दुकान पर वही बाइक और दोनों संदिग्ध युवकों को देखने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीड़ित ने हाथीपोल थाना पुलिस को जानकारी दी और अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। उधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर से वाहन चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!