एक रात में 5 मंदिरों में चोरी के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।

एक रात में 5 मंदिरों में चोरी के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

एक रात में 5 मंदिरों में चोरी के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों का  फूटा आक्रोश।

एक रात में 5 मंदिरों में चोरी के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश।

Super Admin · Oct 6, 2026

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के डांगियों का गुड़ा गांव में एक ही रात में पांच मंदिरों में हुई चोरी की वारदात को 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है और कैमरों में संदिग्ध भी दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्री पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। चोरों ने डांगियों का गुड़ा गांव में करीब 600 मीटर के दायरे में स्थित पांच मंदिरों को एक के बाद एक निशाना बनाया था। सबसे पहले चोर धर्मराज मंदिर में घुसे और वहां से करीब 10 से 12 किलो चांदी के छत्र और आंगियां चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने चामुंडा मंदिर और भैरूजी मंदिर को निशाना बनाया। यहां से पूजा सामग्री और अन्य सामान चोरी किया गया। चोरों ने कुम्हारों के देवरा मंदिर का ताला तोड़कर वहां से चांदी का एक छत्र और नकदी भी चोरी कर ली। इसके बाद माताजी मंदिर का ताला भी तोड़ा गया, लेकिन वहां चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो टूटे हुए ताले और मंदिर परिसर में बिखरा सामान देखकर चोरी की वारदात का पता चला। मंदिरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें चार संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फुटेज सामने आने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करता है। वारदात के बाद ग्रामीणों ने सुखेर थाने पहुंचकर भी प्रदर्शन किया था और पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन दिन बीतते गए और गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। अब ग्रामीण कलेक्ट्री पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिरों में चोरी केवल सामान की चोरी नहीं है, बल्कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है। नवरात्रि का पर्व भी नजदीक है और ऐसे समय में मंदिरों से भगवान के छत्र और श्रृंगार के आभूषण चोरी होने से ग्रामीणों में विशेष नाराजगी है। ग्रामीण केशूलाल डांगी ने कहा कि नवरात्रि का समय करीब आ गया है। चोर मंदिरों से भगवान के छत्र और आभूषण चोरी कर ले गए हैं और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई देने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!