Super Admin · Jul 12, 2026
उदयपुर, 12 जुलाई। डायर कम्युनिटी सोसायटी द्वारा रविवार को रोटरी क्लब में आयोजित नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में उदयपुर की 30 बेहतरीन शख्सियतों और युवा प्रतिभाओं का होगा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सोसायटी सदर अय्युब तंवर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में एज्युकेशन, बिजनेस, समाज सेवा, मेडिकल, फिल्ड, स्पोर्ट्स, फाइनेंस, स्टूडेंट अचीवमेंट्स सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 चुनिंदा शख्सियतों और अपने हुनर में सफलता पाने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व प्रतिभावान प्रतिभागियों को चुनने के लिए
300 से अधिक नामांकनों की समीक्षा कर उच्च स्तरीय जूरी बोर्ड का गठन किया जिसमें प्रमुख रूप से सोसायटी सदर मोहम्मद अय्यूब तवर, सलीम मोहम्मद अगवानी, इदरीस डायर, मोहम्मद अय्यूब डायर, अब्दुल हनीफ, मुबारिक खिलजी, इक़बाल मालिक ने कड़ी मेहनत के साथ 30 नामों अमली जामा पहनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, समाजसेवियों बुद्धिजीवियों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!