Super Admin · Jun 19, 2026
उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र के आर के पूरम में बीती रात को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरी की वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 3 बजे बाइक पर दो चोर आए। चोरों ने पहले रेकी की फिर दीवार फांदकर अन्दर कूदे और ताले तोड़कर घर में रखा सामान अस्त व्यस्त कर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक रवि गोराना परिवार सहित चंडीगढ़ पारिवारिक कार्यकम में गए हुए थे। आज सुबह जब पड़ौसियों ने अंदर गेट खुला देखा तब चोरी की वारदात का पता चला। ऐसे में मकान मालिक और पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआवना किया। मालिक के उदयपुर आने के बाद ही चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी कि क्या क्या चोरी हुआ है। चोरी की घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस गश्त व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!