चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

Super Admin · Jul 20, 2026

उदयपुर। हिरण मगरी थाना पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुजरात के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात और राजस्थान के विभिन्न शहरों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हीं वाहनों का इस्तेमाल चेन स्नैचिंग की वारदातों में करते थे। दोनों के खिलाफ गुजरात और राजस्थान में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और चेन स्नैचिंग के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी (नगर पूर्व) छवि शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा हिरण मगरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टारगेट टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हिरण मगरी क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात की जांच घटनास्थल और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शुरू की। जांच के दौरान आरोपी वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सुनसान स्थान पर खड़ी करते हुए नजर आए। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद की, जो डूंगरपुर जिले के सेतलाई क्षेत्र से चोरी की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए गुजरात से मोटरसाइकिल चोरी कर राजस्थान में तथा राजस्थान से मोटरसाइकिल चोरी कर गुजरात में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। इसी पैटर्न के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। टारगेट टीम ने लगातार नौ दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऑटो चालकों, ट्रेवल एजेंसियों, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा करते हुए टीम अहमदाबाद पहुंची। वहां पता चला कि आरोपी अगली वारदात के लिए अजमेर रवाना हो चुके हैं। पुलिस टीम बिना रुके अजमेर पहुंची और दोनों आरोपियों को अगली वारदात को अंजाम देने से पहले ही धर दबोचा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि जून माह में भी वे उदयपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने हाथीपोल थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की और भूपालपुरा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। वर्तमान में दोनों आरोपी गुजरात के वडोदरा और सूरत में भी वांछित चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले 17 वर्षों से लगातार अपराध कर रहे हैं। वे एक शहर से वाहन चोरी कर 400 से 500 किलोमीटर दूर दूसरे शहर में वारदात करते थे। घटना से पहले मोबाइल फोन बंद कर देते थे, हेलमेट पहनकर पहचान छिपाते थे और वारदात के बाद चोरी की मोटरसाइकिल सुनसान इलाके में छोड़कर अन्य साधनों से फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी नौनिक त्रिवेदी उर्फ लाला (42) निवासी रामोल, अहमदाबाद (गुजरात) एवं जितेन्द्र कुमार कांकरिया (41) निवासी कामरेज, सूरत (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना है कि पूछताछ में राजस्थान और गुजरात के कई अन्य चेन स्नैचिंग व वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!