चलते ऑटो में लगी भीषण आग, पर्यटन थाना व ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चलते ऑटो में लगी भीषण आग, पर्यटन थाना व ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

चलते ऑटो में लगी भीषण आग, पर्यटन थाना व ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चलते ऑटो में लगी भीषण आग, पर्यटन थाना व ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Super Admin · Jul 18, 2026

उदयपुर। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी के सामने शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर चल रहे एक ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में ऑटो से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पर्यटन थाने के कांस्टेबल गिरिराज पालीवाल और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। दोनों जवानों ने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और मौके पर यातायात को डायवर्ट कर मार्ग को खाली कराया, ताकि आग के कारण कोई दूसरा हादसा न हो। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की व्यवस्था करवाई और ऑटो पर लगातार पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही देर में आग पूरी तरह बुझा दी गई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहन, राहगीर और पर्यटक सुरक्षित रहे। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने पर्यटन थाने के कांस्टेबल गिरिराज पालीवाल और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और समय पर करवाई गई यातायात व्यवस्था के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!