भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने पहले दिन नामांकन दाखिल कर चौंकाया

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने पहले दिन नामांकन दाखिल कर चौंकाया

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने पहले दिन नामांकन दाखिल कर चौंकाया

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने पहले दिन नामांकन दाखिल कर चौंकाया

Super Admin · Aug 27, 2026

उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया है। पहले दिन नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या भले ही कम रही, लेकिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। भट्ट अपने समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और वार्ड 45 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद दिनेश भट्ट से मेयर पद को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि आज अच्छा मुहूर्त था, इसलिए उन्होंने आज ही नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं मेयर पद को लेकर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे उदयपुर की जनता की सेवा करेंगे। फिलहाल नामांकन के पहले दिन तस्वीर शांत नजर आ रही है। लेकिन दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से टिकटों की घोषणा होने के बाद नामांकन केंद्रों पर दावेदारों और समर्थकों की रेलमपेल बढ़ने की संभावना है। नामांकन सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जा रहे हैं। उदयपुर जिले में उदयपुर शहर के नगर निगम के अलावा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की वल्लभनगर, भींडर और कानोड़ नगर पालिका तथा मावली विधानसभा क्षेत्र की फतहनगर-सनवाड़ और मावली नगर पालिका के लिए भी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। उदयपुर नगर निगम के सभी वार्डों के नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अलग-अलग कार्यालयों में जमा किए जा रहे हैं। वार्डवार कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि नामांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। नामांकन केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। “नामांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। 100 मीटर तक बैरिकेडिंग के साथ पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।”खास बात यह है कि नगर निकाय चुनाव में बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा नहीं होगी। यानी हर वर्ग के मतदाता को मतदान के लिए पोलिंग बूथ यानी मतदान केंद्र पर ही पहुंचना होगा। अब नजर रहेगी कि आने वाले दिनों में प्रमुख दलों के टिकट घोषित होने के बाद नामांकन प्रक्रिया कितनी जोर पकड़ती है और कौन-कौन से बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरते हैं।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!