भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर गायों को चारा खिलाया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर गायों को चारा खिलाया।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर गायों को चारा खिलाया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर गायों को चारा खिलाया।

Super Admin · Jul 3, 2026

उदयपुर, 3 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला उदयपुर के जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी ने बताया कि हमीद खान मेवाती ने अपने कार्यकाल में प्रदेशस्तर पर पार्टी से मुस्लिम समुदाय को जोड़ने के प्रयास किए और काफी हद तक उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली है, यही कारण है कि उन्हें दूसरी बार मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। मोर्चा जिला महामंत्री इकबाल खान ने बताया कि शुक्रवार को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती का जन्म दिन है, इसको यादगार बनाने और उनकी लम्बी उम्र की कामना करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर गौशाला में गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर नगर निगम वार्ड नम्बर 2 के पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी, महामंत्री इकबाल खान, मोहम्मद इम्तियाज, जिला मंत्री मोईन खान, हारुन पठान, निजामुद्दीन मेवाफरोश आदि मौजूद रहे।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!