Super Admin · Jul 9, 2026
उदयपुर, 9 जुलाई।
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद्, उदयपुर द्वारा श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास, उदयपुर के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन समारोह 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित किया । कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर महामंत्री वीरेन्द्र प्रकाश पंचोली,संगठन मंत्री जगदीश कुलमी,प्रांतीय निर्माण कार्य प्रभारी जगदीश प्रसाद जोशी संरक्षक गोपाललाल कुमावत एवं कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र मुंद्डा के सानिध्य मे संपन्न हुआ।
प्रदेश् अध्यक्ष डामोर ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है इसी निमित्त जनजाति बालिकाओं हेतु छात्रावास का भूमि पूजन हुआ इसके निर्माण हेतु फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक करोड़ का सहयोग दिया एवं उनकी माता जी श्रीमती अरुणा भाटिया के नाम से यह छात्रावास होगा।उन्होंने पूर्व मे भी एक छात्रावास उनके पिताजी श्री हरिओम भाटिया के नाम से खेरवाड़ा मे बनवाया।
प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि जनजाति समाज की बालिकाओं को सुरक्षित आवास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह छात्रावास जनजाति बालिकाओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह कार्यक्रम दोपहर 12:26 बजे से हिरण मगरी, सेक्टर-11, उदयपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, दानदाता एवं परिषद् के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!