Super Admin · Jul 27, 2026
उदयपुर, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी
अल्पसंख्यक मोर्चा उदयपुर शहर की बैठक भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार रविवार को मोर्चा कार्यालय अलीपुरा पर आयोजित की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर महामंत्री इकबाल खान ने बताया कि बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश से ताज मोहम्मद खोखर अल्पसंख्यक मोर्चा उदयपुर प्रभारी के प्रवास कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उदयपुर की संगठनात्मक बैठक रखीं गई। जिसमें मुख्यतः मुस्लिम बाहुल्य बुथों की सूची तैयार करना, सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को बैठक मे सम्मिलित करना, मुस्लिम समाज की उपजातियों का डाटा बेस तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मोर्चा शहर महामंत्री इकबाल खान, मोहम्मद इम्तियाज, उपाध्यक्ष युसूफ मंसूरी, अमीन सिलावट, मोइन खान, हारून खान, जिला मंत्री चांद मोहम्मद, रजिया शाह, बानो शाह, जाकिर खान, महफूज खान आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!