अल्पसंख्यक मोर्चा का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा

अल्पसंख्यक मोर्चा का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

अल्पसंख्यक मोर्चा का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा

अल्पसंख्यक मोर्चा का भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा

Super Admin · Sep 8, 2026

उदयपुर, 8 सितम्बर। नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने रफ़्तार पकड़ ली है। शहर के अधिकतर वार्डों में प्रत्याशियों के प्रचार में पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं को लुभाने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भी कमर कस ली है। वार्ड 20 से भाजपा के प्रत्याशी मोहम्मद शफीक और वार्ड 73 की प्रत्याशी लवली जैन के समर्थन में जन सम्पर्क कर मतदाताओं से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजय बनाने एवं अधिक से अधिक मतदान की अपील कर रहे हैं। मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री इकबाल खान, मोहम्मद इम्तियाज, उपाध्यक्ष युसुफ मंसूरी, आमीन सिलावट, अरबाज खान, चांद मोहम्मद, मुख्तियार शाह, रजिया शाह, हारुन शेख, राजा भाई, रेशमा सोलंकी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वार्डो के तूफानी दौर कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!