Super Admin · Jul 11, 2026
उदयपुर, 12 जुलाई 2026।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जनरल हाउस की बैठक आज 12 जुलाई 2026 (रविवार) को श्रमजीवी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जुलूस-ए-मोहम्मदी, स्वागत, सजावट, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने जनरल हाउस के सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!