अंबेरी-देबारी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग घायल

अंबेरी-देबारी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग घायल

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

अंबेरी-देबारी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग घायल

अंबेरी-देबारी हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोग घायल

Super Admin · Aug 4, 2026

उदयपुर। उदयपुर के अंबेरी-देबारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एम्बुलेंस और 112 पुलिस सहायता समय पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सर्विस रोड और सुरक्षित कट (यू-टर्न) की कमी को लगातार हो रहे हादसों का बड़ा कारण बताते हुए प्रशासन से शीघ्र स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!