आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड निकला स्कूटी चोर, सीसीटीवी से खुली पोल

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड निकला स्कूटी चोर, सीसीटीवी से खुली पोल

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड निकला स्कूटी चोर, सीसीटीवी से खुली पोल

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड निकला स्कूटी चोर, सीसीटीवी से खुली पोल

Super Admin · Jul 10, 2026

उदयपुर, 10 जुलाई। जिस पर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ सामने आया। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में महिला प्रोफेसर की स्कूटी चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड दिलीप खराड़ी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 30 जून को मेडिकल कॉलेज परिसर से एक महिला प्रोफेसर की स्कूटी चोरी हो गई थी। घटना के बाद मामले की जांच शुरू की गई और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। करीब छह दिन बाद मिले फुटेज में आरोपी स्कूटी ले जाता हुआ दिखाई दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए पूरी तैयारी की थी। उसने अपनी होमगार्ड की वर्दी के ऊपर सादा शर्ट पहन रखी थी और हेलमेट भी लगाया था, ताकि सीसीटीवी कैमरों में उसकी पहचान नहीं हो सके। इसके बावजूद फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई। जब आरोपी के सामने पुख्ता सबूत रखे गए तो उसने महिला प्रोफेसर की स्कूटी चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होमगार्ड दिलीप खराड़ी को ड्यूटी से हटा दिया। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला ही चोरी की वारदात में शामिल पाया गया।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!