आबकारी विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

आबकारी विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

आबकारी विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

आबकारी विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

Super Admin · Jul 20, 2026

उदयपुर। जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग के कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर मंथन किया गया। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं और विभिन्न प्रशासनिक विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया। साथ ही बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियों की प्रगति, मदिरा उठाव की स्थिति और विभागीय प्रवर्तन कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से इन विषयों पर विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए। बैठक में प्रदेश के समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य और सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत के अनुसार बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा राजस्व और प्रवर्तन संबंधी कार्यों में गति लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!