70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कालीवास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कालीवास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कालीवास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कालीवास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।

Super Admin · Sep 29, 2026

उदयपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता अम्बामाता स्थित किशन लाल वर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 17 व 19 आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालीवास के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 19 आयु वर्ग में कक्षा 9 के छात्र गणेश ने 40 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, 17 आयु वर्ग में कक्षा 9 की छात्रा वंशा कुमारी ने 36 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, 17 आयु वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा नीता कुमारी ने 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, 17आयु वर्ग में कक्षा 10 के छात्र गिरीश ने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक,19 आयु वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा पुष्पा ने 36 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, 19 आयु वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा रीना ने 40 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, 19 आयु वर्ग में कक्षा 10 के छात्र प्रकाश ने 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं कालीवास गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शहनाज़ बानू खान ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रतिभावान स्वर्ण पदक विजेता गणेश का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!