55 लाख की हाईटेंशन लाइन कंडक्टर चोरी का खुलासा, 800 किमी पीछा कर शिरडी से ट्रक पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

55 लाख की हाईटेंशन लाइन कंडक्टर चोरी का खुलासा, 800 किमी पीछा कर शिरडी से ट्रक पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Super Admin Super Admin · · 1 min read · 0 views

Share this article

55 लाख की हाईटेंशन लाइन कंडक्टर चोरी का खुलासा, 800 किमी पीछा कर शिरडी से ट्रक पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

55 लाख की हाईटेंशन लाइन कंडक्टर चोरी का खुलासा, 800 किमी पीछा कर शिरडी से ट्रक पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Super Admin · Aug 5, 2026

उदयपुर। गोगुंदा थाना पुलिस ने 55 लाख रुपये की हाईटेंशन लाइन कंडक्टर चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर तक पीछा कर महाराष्ट्र के शिरडी से एक ट्रक पकड़ा, जबकि दूसरा ट्रक उदयपुर से जब्त किया। दोनों ट्रकों से चोरी हुए हाईटेंशन लाइन के चारों कंडक्टर ड्रम बरामद कर लिए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक ईश्वर सिंह राजपूत, छोटूलाल पुत्र सुखदेव कुमावत और खलासी सुरेश कुमार मीणा को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस चोरी की वारदात और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में अहम जानकारी जुटा रही है। तीनों आरोपियों को गोगुंदा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान चोरी के पूरे नेटवर्क, माल की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई को सफल बनाने में गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एएसआई प्रेम कुमार, महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र सेन, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश बिश्नोई और लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

How did this make you feel?

Comments (0)

Log in or create an account to leave a comment.

No comments yet. Be the first!