Super Admin · Oct 9, 2026
उदयपुर, 9 अक्टूबर। हिरण मगरी थाना पुलिस ने घर से सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर की ड्रेसिंग टेबल पर रखा करीब 5 तोले वजनी सोने का कड़ा अपने बैग में रखकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।
थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम सोलंकी निवासी देवास, मध्यप्रदेश का रहने वाला है। घटना 23 सितंबर 2026 की है। परिवादी प्रतीक जैन ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह जिम जाने के लिए घर से निकला था। रोजाना की तरह उसने हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया था। शाम को घर लौटने पर ड्रेसिंग टेबल से कड़ा गायब मिला। घर में तलाश करने के बाद भी कड़ा नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी शुभम सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया।
Comments (0)
No comments yet. Be the first!